Ayushmann Khurrana इन दिनों इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। ऐसे में आयुष्मान ने उज्जैन में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन किए आर माथा टेका। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल में रोजाना लाखों-करोड़ों की (Ujjain Mahakal) संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। उसी क्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपने साथियों के साथ देर रात 9:30 बजे करीब इंदौर से उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) के मंदिर में गर्भ ग्रह के द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लिया। साथ ही एक्टर ने नंदी के कान में बोलकर अपनी मन्नत भी मांगी।
