सौरव गांगुली की बायोपिक में आयुष्मान खुराना आएंगे नजर, डायरेक्शन की कमान संभालेंगी ऐश्वर्या रजनीकांत

Sourav Ganguly Biopic: क्रिकेट को बड़े पर्दे पर एक नए फ्लेवर में दिखाने के लिए जल्द सौरव गांगुली की लाइफ पर बायोपिक बनने जा रही है। इस बायोपिक में आयुष्मान खुराना नजर आएंगे, पहले खबर थी कि इस फिल्म में दादा की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे। इस बायोपिक को ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट करने वाली हैं। आयुष्मान खुराना को फिल्म में उनके बाएं हाथ की बल्लेबाजी के हुनर की वजह से लिया गया है।

अपडेटेड May 30, 2023 पर 12:07 PM
आयुष्मान खुराना जल्द ही 50 साल के सौरव गांगुली के जीवनी को बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं।

Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड में नए थीम और लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए आयुष्मान खुराना जाने जाते हैं। 'विक्की डॉनर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान ने 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'डॉक्टर जी' जैसी लीक से हटकर फिल्में की हैं। आयुष्मान अब अपने करियर में एक और नया genre जोड़ने जा रहे हैं। इसी सीरीज में आयुष्मान खुराना बायोपिक में काम करते नजर आएंगे।  ये बायोपिक क्रिकेट के दादा यानि सौरव गांगुली पर बेस्ड रहेगी। इसे डायरेक्ट करने जा रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत।

काफी समय से थी बायोपिक को लेकर खबरें

काफी समय से ये खबरें थीं कि लीजेंडरी क्रिकेटर सौरव गांगुली की जिंदगी को लेकर फिल्म बनने वाली है। हालांकि ये अफवाह थी कि रणबीर कपूर सौरव गांगुली पर बायोपिक करने जा रहे हैं। अब इन अफवाहों के ऊपर से पर्दा उठ गया है और अब रणबीर की जगह ये किरदार आयुष्मान खुराना निभाने वाले हैं। आयुष्मान अपने फैंस के लिए दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली की फिल्म लेकर आने वाले हैं। Luv Films काफी समय से आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे। फिल्म को लेकर बातचीत अब अगली एडवांस स्टेज पर पहुंच गई है और अब महज कुछ फॉर्मैलिटीज की देर है। इसके बाद आयुष्मान ऑफिशियली सौरव गांगुली की बायोपिक का हिस्सा होंगे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं एक्टर

आयुष्मान खुराना खुद भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इसलिए मेकर्स को लगा कि सौरव गांगुली के रोल के लिए यही सबसे बेस्ट रहेंगे। आयुष्मान खुराना सौरव गांगुली को करीब से जानने के लिए उनके साथ कुछ वक्त बिताएंगे। इसके अलावा वो फिल्म का शूट शुरू होने से पहले कई महीनों तक क्रिकेट की ट्रेनिंग भी लेंगे। पहले ये खबर थी कि जुबली डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे हालांकि उनके मना कर देने के बाद अब ऐश्वर्या रजनीकांत इसका बागडोर संभालती नजर आएंगी।

IPL 2023 Final: Jio Cinema बना नंबर वन! 3.2 करोड़ जनता ने एकसाथ देखा CSK vs GT महामुकाबला


अपकमिंग प्रोजेक्ट में हैं बिजी

आयुष्मान खुराना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें बहुत जल्द 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा जाएगा। फिल्म में अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नु कपूर, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी, सीमा पाहवा और मनजोत सिंह नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी 'लाल सलाम' की डायरेक्शन पूरी कर दी है। इस फिल्म में उनके पिता रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा ऐश्वर्या रजनीकांत के पास कई हिंदी प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें वो जल्द से जल्द पूरा करके दर्शकों के बीच लेकर आएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।