IPL Final JioCinema: क्रिकेट भारतीयों की नस-नस में बसा है। ये लाइन आपने पहले भी कई बार सुनी होगी लेकिन अब इसका प्रूफ भी मिल गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच हुए महामुकाबले को देखने के लिए भारतीयों में होड़ सी लग गई। ये मुकाबला सिर्फ हार या जीत का नहीं था। ये संग्राम था महेंद्र सिंह धोनी की लीगेसी, अंबाती रायडु के रियाटरमेंट और जडेजा की शानदार पारी को लाइव देखने का। Jio Cinema ने IPL एडिशन को फ्री उपलब्ध करवाकर करोड़ों लोगों तक क्रिकेट को पहुंचाया है। फिर एक बार JioCinema पर सबसे ज्यादा लोगों ने एक साथ मिलकर CSK VS GT फाइनल महायुद्ध देखा।
फाइनल मुकाबले में सीएसके ने जीती ट्रॉफी
29 मई को गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच की मैदानी जंग तकरीबन 3.2 करोड़ लोगों ने एकसाथ देखी। गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर्स में रनों की बौछार कर दी। गुजरात टाइंटस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 20 ओवर्स में 214 रन बनाए। लेकिन बारिश को कुछ और ही मंजूर था। बारिश ने फाइनल मुकाबले में दखल डालते हुए पासा ही पलट दिया। लुईस डकवर्थ नियम लगाकर मैच का रुख पलट दिया गया। इसके बाद सीएसके मैदान में जमी रही। फिर रवींद्र जडेजा ने जिस तरह से पारी को संभाला दर्शकों को साक्षात ‘अमरेंद्र बाहुबली’ के दर्शन हो गए।
जीओ सिनेमा ने बनाया नया रिकॉर्ड
JioCinema पर पिछले हफ्ते 2.5 करोड़ लोगों ने मैच देखकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। मई 24 को ये मुकाबला गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच में ही था। इस मैच में माही की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की थी। 26 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को भी 2.5 करोड़ लोगों ने देखा। JioCinema का दावा है कि वो लगातार लोगों से जुड़कर एक नया बैंचमार्क स्थापित कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर अब तक कुल 1,300 करोड़ वीडियोज व्यूज मिल चुके हैं जो किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
JioCinema पर आईपीएल के दीवाने हुए लोग
JioCinema के मुताबिक पिछले हफ्ते हर मैच को हर व्यूअर ने औसतन 60 मिनट तक देखा। अगर स्पॉन्सरशिप और एडवर्टाइजर्स की बात करें तो JioCinema ने किसी भी स्पोर्टिंग इवेंट के मुताबिक सबसे ज्यादा स्पॉन्सर हासिल किए हैं। इसके पीछे जीओ सिनेमा की काफी शानदार स्ट्रैटजी काम आई। जीओ सिनेमा पर IPL को हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध करवाया गया जिससे लोगों में क्रिकेट का और भी ज्यादा क्रेज बढ़ गया।