Get App

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे आयुष्मान खुराना, उज्जैन में टेका माथा

Ayushmann Khurrana इन दिनों इंदौर में है। फिल्म की शूटिंग से थोड़ा फुरस्त का वक्त निकाल आयुष्मान खुराना बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जा पहुंचे। महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर की अपनी महिमा है। अकसर बाबा के दर्शन करने फिल्म और राजनीति जगत के दिग्गजों का तांता लगा रहता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2024 पर 1:11 PM
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे आयुष्मान खुराना, उज्जैन में टेका माथा
@ayushmannk द्वारा उज्जैन दर्शन की शेयर की गई तस्वीरें

Ayushmann Khurrana इन दिनों इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। ऐसे में आयुष्मान ने उज्जैन में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन किए आर माथा टेका। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल में रोजाना लाखों-करोड़ों की (Ujjain Mahakal) संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। उसी क्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपने साथियों के साथ देर रात 9:30 बजे करीब इंदौर से उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) के मंदिर में गर्भ ग्रह के द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लिया। साथ ही एक्टर ने नंदी के कान में बोलकर अपनी मन्नत भी मांगी।

आयुष्मान ने मंत्रोच्चार के साथ लगाया ध्यान

उज्जैन में आयुष्मान खुराना और उनके साथी नंदी हॉल में बैठ शिव साधना भी करते नजर आए। मंत्रोच्चार के साथ पुजारियों ने पूजा पूरी करवाई। दर्शन के बाद आयुष्मान खुराना और उनके साथियों ने श्री महाकाल ई-कार्ट का दौरा किया और इंदौर के लिए रवाना हो गए। इंदौर में आयुष्मान खुराना की फिल्म की शूटिंग चल रही है। वही सबसे पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें