Bade Miyan Chote Miyan Review: करीब 26 साल पहले दीवाली के मौके पर 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे पर आई थी और छोटे मियां यानी गोविंदा के साथ मिलकर बड़े मियां यानी अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाल मचाया था। अब एक बार फिर 2024 में 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे पर आई है। इस बार मौका है ईद का और एक्शन के दो स्टार्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) औ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पहली बार एक साथ पर्दे पर आए हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस मूवी में दिशा पाटनी, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और दक्षिण के सुपर स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।
कैसी है मूवी Bade Miyan Chote Miyan?
इस मूवी में हर एक कैरेक्टर चाहे वह अक्षय कुमार का फिरोज 'फ्रेडी' हो या टाइगर श्रॉफ का राकेश उर्फ रॉकी या पृथ्वीराज सुकुमारन का कबीर/मिस्टर एक्स, पर्दे पर काफी जगह दी गई है। इनके बारे में पूरी तसल्ली से बताया गया है। यहां तक कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बॉडी को भी बेहतर तरीके से उद्देश्यपूर्ण तरीके से दिखाया गया है।। कर्नल आदिल शेखर आजाद के रूप में रोनित रॉय की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका है।
अब बात करें महिला कलाकारों की तो मानुषी छिल्लर कैप्टन मिशा की भूमिका में हैं और अलाया एफ एक आईटी एक्पर्ट हैं। फिल्म में प्रिया की भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा भी एक विशेष भूमिका में हैं। इस मूवी के एक्शन सीक्वेंस विदेशों में भी अच्छे लोकेशन पर फिल्माए गए हैं यानी कि थिएटर में बैठकर बेहतरीन लोकेशन के नजारे देख सकते हैं। इसमें मुंबई के साथ-साथ लंदन, स्कॉटलैंड, ल्यूटन, अबूधाबी और जॉर्डन के नजारे देख सकते हैं। एक्शन और कॉमेडी के इस कॉकटेल से अपने वीकेंड को मजेदार कर सकते हैं।
'बड़े मियां छोटे मियां' करीब 350 करोड़ रुपये में बनी है जिसमें से करीब 80 करोड़ रुपये तो अक्षय कुमार और 40-45 करोड़ रुपये टाइगर श्रॉफ ने लिए हैं। एडवांस बुकिंग्स के हिसाब से तो इसने ईद पर रिलीज हुई 'मैदान' से पहली ही बाजी जीत ली। एडवांस बुकिंग्स में इसने 4.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया। 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के ही चलते आज रिलीज हुई है, नहीं तो पहले इसे 12 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी। इसके 5928 शोज चल रहे हैं और एडवांस बुकिंग्स में 1.8 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।