Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने का आरोप

Porn Star Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाणे जिले में दो अलग-अलग मामलों में आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Bangladeshi Porn Star Riya Barde Arrested: पोर्न स्टार रिया बर्डे फर्जी नाम से अवैध तरीके से भारत में रह रही थी

Bangladeshi Porn Star Riya Barde Arrested: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ ​​आरोही बर्डे (porn star Riya Barde aka Arohi Barde) को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का गंभीर आरोप है। इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक अवैध गतिविधि के संबंध में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बांग्लादेशी नागरिक आरोही बर्डे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि संदिग्धों में से एक अमरावती का भारतीय नागरिक है, जिसकी पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की गई है।

वह न केवल आरोही बर्डे और उसके परिवार के सदस्यों के लिए जाली दस्तावेज तैयार करने में शामिल था। बल्कि उसने उन दस्तावेजों पर खुद को पिता के रूप में रजिस्ट्रेशन भी कराया है, जो उन्हें भारत में रहने की अनुमति देते हैं।


जांच में यह भी पाया गया कि उसके परिवार के कई सदस्य उसकी सहायता करके अपराध में शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम वर्तमान में उसके उन रिश्तेदारों की तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने फर्जी पासपोर्ट बनाने में सहायता की।"

अधिकारियों ने आरोही और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आरोप दर्ज किए हैं। इनमें आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करना), 471 (जाली दस्तावेजों का उपयोग करना) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं।

इसके अलावा, विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी अपराध दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि जांच एजेंसी मुंबई स्थित पोर्नोग्राफी रैकेट के साथ उसके संबंध की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि आगे की पूछताछ जारी है।

अन्य विदेशी महिलाएं भी गिरफ्तार

पुलिस ने ठाणे जिले में दो अलग-अलग मामलों में आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर NIA पुलिस थाने की एक टीम ने मंगलवार की शाम को नवी मुंबई के क्रावे गांव में एक आवासीय परिसर पर छापा मारा। वहां दो कमरों में रह रही इन महिलाओं को पकड़ा।

इस थाने के अधिकारी ने बताया कि लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम करने वाली ये महिलाएं अवैध रूप से भारत में घुस आई थीं। वे इस गांव में किराए के मकान में बिना किसी दस्तावेज के रह रही थीं।

ये भी पढ़ें- Haryana Election: 31 फ्लैट, गुरुग्राम में 2.25 एकड़ जमीन...हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार की 44 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने कहा कि पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत इन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना में पुलिस ने गुरुवार को जिले के अंबरनाथ कस्बे में फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Sep 27, 2024 11:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।