Get App

Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने का आरोप

Porn Star Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाणे जिले में दो अलग-अलग मामलों में आठ बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से सात महिलाओं को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है

Akhileshअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 11:04 AM
Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने का आरोप
Bangladeshi Porn Star Riya Barde Arrested: पोर्न स्टार रिया बर्डे फर्जी नाम से अवैध तरीके से भारत में रह रही थी

Bangladeshi Porn Star Riya Barde Arrested: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ ​​आरोही बर्डे (porn star Riya Barde aka Arohi Barde) को फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का गंभीर आरोप है। इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक अवैध गतिविधि के संबंध में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बांग्लादेशी नागरिक आरोही बर्डे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि संदिग्धों में से एक अमरावती का भारतीय नागरिक है, जिसकी पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की गई है।

वह न केवल आरोही बर्डे और उसके परिवार के सदस्यों के लिए जाली दस्तावेज तैयार करने में शामिल था। बल्कि उसने उन दस्तावेजों पर खुद को पिता के रूप में रजिस्ट्रेशन भी कराया है, जो उन्हें भारत में रहने की अनुमति देते हैं।

जांच में यह भी पाया गया कि उसके परिवार के कई सदस्य उसकी सहायता करके अपराध में शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम वर्तमान में उसके उन रिश्तेदारों की तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने फर्जी पासपोर्ट बनाने में सहायता की।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें