Gurugram: इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर भोजपुरी एक्ट्रेस से रेप, शराब के नशे में की जबरदस्ती

Gurugram: एक्ट्रेस का कहना है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से संपर्क हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुरुग्राम के एक होटल बुलाया और फिर अचानक शराब पीने लगा। पीड़िता जब होटल से जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन रेप किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह मामला पिछले महीने 29 जून को का है

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 3:13 PM
Gurugram: महेश पांडेय नाम के आरोपी ने इंटरव्यू के बहाने एक्ट्रेस को गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया और रेप किया

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri actress raped in Gurugram) के साथ जबरदस्ती रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक्ट्रेस का कहना है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से संपर्क हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुरुग्राम के एक होटल बुलाया और फिर अचानक शराब पीने लगा। पीड़िता जब होटल से जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन रेप किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह मामला पिछले महीने 29 जून को का है।

महेश पांडेय नाम के आरोपी ने इंटरव्यू के बहाने एक्ट्रेस को गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया और रेप किया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच जारी है।

गुरुग्राम के ACP क्राइम वरुण दहिया ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "एक भोजपुरी एक्ट्रे ने एक महेश पांडे नामक व्यक्ति पर रेप के आरोप लगाए हैं। महेश पांडे ने इंटरव्यू लेने के लिए पीड़िता से संपंर्क किया। इंटरव्यू लेने के लिए महेश पांडे ने एक्ट्रेस को एक होटल में बुलाया और जब वो वहां आईं तो उनके साथ जोर जबरदस्ती करके दुष्कर्म किया। इस संबंध में संबंधित धाराओं में उद्योग विहार थाने में FIR दर्ज की गई है। जांच जारी है।"


केस दर्ज

TOI के मुताबिक, एक्ट्रेस की शिकायत के बाद उद्योग विहार पुलिस स्टेशन में महेश पांडे के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले ही महेश पांडेय से उसका संपर्क हुआ था। जिसने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्हें काम दिला सकता है। फिर 29 जून को उद्योग विहार एरिया के एक होटल में इंटरव्यू के बहाने बुलाया और रेप किया।

दिल्ली में रहती है पीड़िता

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली में रहती है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के इंस्टाग्राम हैंडल पर बहुत सारे फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में अपडेट रहती है। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि वह इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे नाम के शख्स के संपर्क में आईं, जिसने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम देने की पेशकश की।

ये भी पढ़ें- Vedvan Park in Noida: नोए़डा के वेदवन पार्क जाने पर अब देने होंगे पैसे! भीड़ बढ़ने के कारण लिया गया शुल्क वसूलने का फैसला

29 जून को उसने इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाया। पीड़िता ने आगे बताया कि जब वह होटल पहुंची तो महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कर लिया था जहां वह उसे ले गया और कुछ सवाल पूछने के बाद शराब पीने लगा। जब वह जाने लगी तो उसने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। उसने कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने और उसके प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।