Get App

Bigg Boss Fire: मुंबई में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सेट पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

बताया जा रहा है कि बिग बॉस के सेट पर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, हालांकि सेट के किस हिस्से में आग लगी है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2022 पर 5:45 PM
Bigg Boss Fire: मुंबई में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सेट पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है

Bigg Boss Fire: मुंबई के गोरेगांव में सलमान खान की मेजबानी वाले मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर रविवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बिग बॉस का सेट मुंबई में फिल्म सिटी में स्थित है। हादसे को लेवल 1 की फायर बताया गया है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीएमसी के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव में स्थित बिग बॉस के सेट्स पर रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबईकरों के लिए अहम खबर, आज हार्बर और ट्रान्स हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सेट्स से कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को देखा जा सकता है। बता दें कि दर्शकों को चार महीने तक मनोरंजन करने के बाद 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) पिछले महीने 30 जनवरी को खत्म हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें