Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों के लिए आज रविवार के दिन मुश्किल भरा दिन साबित हो सकता है। दरअसल रेलवे ने मुंबई में कई रूट पर मेगा ब्लॉक का फैसला लिया है। यह मेगा ब्लॉक करीब 5 घंटे तक रहेगा। ऐसे में मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले मुंबईकरों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यह मेगा ब्लॉक ट्रैक के रखरखाव को ठीक करने के लिए किया है।
वहीं हार्बर लाइन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान यात्रियों को मेन लाइन या पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की छूट दी गई है। मध्य रेलवे (Central Railway) ने आज रविवार को ररखरखाव के चलते ट्रांस-हार्बर और हार्बर लाइन (Trans-Harbour and Harbour Line) पर मेगा ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।
ठाणे से सुबह 10.35 से शाम 4.19 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए डाउन मार्ग पर सेवा और वाशी/नेरुल/पनवेल से सुबह 10.15 बजे से शाम 4.09 बजे तक ठाणे तक जाने वाली अप सेवा बंद रहेगी।
हार्बर और ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रेन सर्विस होगी प्रभावित
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूना भट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 से शाम 4.40 तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 से शाम 4.10 बजे तक ट्रेन सर्विस बंद रहेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से सुबह 11.16 से शाम 4.47 बजे तक वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन पर और बांद्रा/गोरेगांव की ओर जानेवाली डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 9.55 से शाम 4.43 बजे तक ट्रेन सेवा बंद रहेगी।
हार्बर और ट्रांस हार्बर लाइन के इन रुट्स पर भी ट्रेन सेवा बंद रहेगी
पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 9.53 से दोपहर 3.20 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर रूट पर और गोरेगांव/बांद्रा से सुबह 10.06 से शाम 5.13 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप हार्बर लाइन पर ट्रेन सर्विस बंद रहेगी। मेगा ब्लॉक के दौरान पनवेल से कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। आज मेनलाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा। इस बीच पटरियों, सिग्लिंग और ओवरहेड के रखरखाव के चलते सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक माहिम और गोरेगांव स्टेशनों के बीच 5 घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा।