Bigg Boss 18 Contestants: चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस 18' अपने प्रीमियर से बस एक हफ्ते दूर है। बिग बॉग के घर के अंदर आने के लिए प्रतियोगियों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया गया है। इस साल दर्शकों को रियलिटी शो में अलग-अलग क्षेत्रों से 18 हस्तियां देखने को मिलेंगी। कंटेस्टेंट्स के कन्फर्म लिस्ट में नया नाम लेखक एवं सेलिब्रिटी लाइफ कोच अरफीन खान (Who is Arfeen Khan) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस सारा (Who is Sara) का सामने आया है। एक्टर सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाले इस शो को शुरू होने में अब सिर्फ एक सप्ताह का का समय रह गया है। 'बिग बॉस 18' अगले 6 नवंबर से शुरू हो रहा है।
