Road Accident: धनबाद में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी (Rajesh Tiwari) की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की जान चली गई और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुखद दुर्घटना के समय अभिनेता के बहनोई राजेश तिवारी अपनी पत्नी सरिता तिवारी के साथ ड्राइवर की सीट पर थे।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक मारुति स्विफ्ट अपना नियंत्रण खो देती है और झारखंड के निरसा में ग्रैंड ट्रंक (जीटी) पर व्यस्त निरसा सड़क बाजार में एक डिवाइडर से टकरा जाती है। जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम 4.30 बजे दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर निरसा बाजार में हुआ। राजेश भारतीय रेलवे के कर्मचारी थे और पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन शहर में तैनात थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे संख्या-2 पर निरसा बाजार में तब हुआ जब तिवारी कपल की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कपल बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद राकेश तिवारी को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पाल की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि पंकज त्रिपाठी की बहन के पैर में फ्रैक्चर आया है और वह खतरे से बाहर हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो संकट की इस घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए पंकज त्रिपाठी पहले ही बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। बहुत कम समय में वह बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी पहले फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी 'मिर्जापुर 3' और 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। उन्हें हाल ही में 'मर्डर मुबारक' में एक पुलिस अधिकारी के रूप में देखा गया था, जो OTT पर रिलीज हुई थी।