Road Accident: धनबाद में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी (Rajesh Tiwari) की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की जान चली गई और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुखद दुर्घटना के समय अभिनेता के बहनोई राजेश तिवारी अपनी पत्नी सरिता तिवारी के साथ ड्राइवर की सीट पर थे।
