सोन ये-जिन (Son Ye-jin) और ह्यून बिन (Hyun Bin) शादी कर रहे हैं। क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing on You) स्टार्स ने गुरुवार को अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर की, जहां सोन ये-जिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए न्यूज शेयर की, वहीं ह्यून बिन ने अपनी एजेंसी, VAST के जरिए एक लिखित नोट के साथ ये जानकारी दी।
