Dadasaheb Phalke IFF Awards 2024: दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 की विनर लिस्ट आपका दिल खुश कर देगी। इस लिस्ट में बीते साल की ब्लॉकबस्टर फिल्में पठान, जवान, एनिमल (Animal) जैसी टीम्स से जुड़े एक्टर्स, डायरेक्टर्स और सिंगर्स समेत कई हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan), रानी मुखर्जी, नयनतारा और संदीप रेड्डी वांगा का नाम भी विनर्स की लिस्ट में शामिल है। जवान (Jawan) में शानदार परफॉर्मेंस के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसी फिल्म के लिए उनकी नयनतारा (Nayanthara) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichandar) को जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। वहीं, एनिमल के लिए संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) को बेस्ट डायरेक्टर और बॉबी देओल (Bobby Deol) को नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
Dadasaheb Phalke IFF Awards 2024 की पूरी विनर लिस्ट
वहीं क्रिटिक्स ने विक्की कौशल को सैम बहादुर में उनकी परफॉर्मेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया। दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के विनर्स की पूरी लिस्ट देखें -
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान, जवान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: नयनतारा, जवान
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा, एनिमल
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: अनिरुद्ध रविचंदर, जवान
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): वरुण जैन, तेरे वास्ते (जरा हटके जरा बचके)
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: बॉबी देओल, एनिमल
टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रूपाली गांगुली, अनुपमा
टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: नील भट्ट, गुम है किसी के प्यार में
टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर: गुम है किसी के प्यार में
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: करिश्मा तन्ना, स्कूप
फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान: मौसमी चटर्जी
संगीत उद्योग में उत्कृष्ट योगदान: के.जे. येसुदास
Dadasaheb Phalke IFF Awards 2024 वायरल हो रही वीडियोज
इस बीच, एटली, शाहिद कपूर, राज एंड डीके और रानी मुखर्जी ने भी पिछले साल अपने काम के लिए पुरस्कार जीते। विजेताओं की लिस्ट के अलावा रेड कार्पेट पर एक्टर्स की चहलकदमी भी सेंटर ऑफ अटेंशन बनी रही। अवॉर्ड शो से कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
दादा साहेब फाल्के की शुरुआत
दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2016 में शुरू किए गए। इन अवॉर्ड्स को भारतीय सिनेमा के पिता दादासाहेब फाल्के के योगदान के प्रति सम्मान दिखाने के लिए शुरू किया गया है। इस अवॉर्ड का लक्ष्य है कि भारत में उभरते सितारों, टैलेंट और कलाकारों के अच्छे काम को प्रोत्साहित करना। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 के विजेताओं की घोषणा 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में की गई।