Credit Cards

Padma Awards 2024: वैजंती माला और वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण, पुरस्कारों की पूरी सूची यहां देखें

सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है। पद्म पुरस्कार तीन कैटगरी में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। ये पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं, मसलन कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, ट्रेड और इंडस्ट्री, मेडिकल, साहित्य और शिक्षा, स्पोर्ट्स और सिविल सर्विस

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
वैजयंती माला और मिथुन चक्रवर्ती जैसी हस्तियों को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है।

सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है। पद्म पुरस्कार तीन कैटगरी में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। ये पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं, मसलन कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, ट्रेड और इंडस्ट्री, मेडिकल, साहित्य और शिक्षा, स्पोर्ट्स और सिविल सर्विस।

पद्म विभूषण पुरस्कार 2024 के विजेताओं की सूची इस तरह है:

सुश्री वैजंतीमाला बाली (कला)- तमिलनाडु


श्री कोनीडेला चिरंजीवी (कला)- आंध्र प्रदेश

श्री एम वेंकैया नायडू (लोक कार्य- आंध्र प्रदेश

श्री बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य)- बिहार

सुश्री पद्मा सुब्रमण्यम (कला) - तमिलनाडु

पद्म भूषण पुरस्कार 2024 के विजेताओं की सूची

सुश्री एम फातिमा बीवी (लोक कार्य)- केरल

श्री एच. एन. कामा (साहित्य और शिक्षा)- महाराष्ट्र

श्री मिथुन चक्रवर्ती (कला)- पश्चिम बंगाल

श्री सीताराम जिंदल (ट्रेड और इंडस्ट्री)- कर्नाटक

श्री यंग लिउ (ट्रेड और इंडस्ट्री)- ताइवान

श्री अश्विन बालाचंद मेहता (मेडिसिन)- महाराष्ट्र

श्री सत्यब्रत मुखर्जी (लोक कार्य)- पश्चिम बंगाल

श्री राम नायक (लोक कार्य)- महाराष्ट्र

श्री तेजस मधुसूदन पटेल (मेडिसिन)- गुजरात

श्री ओ. राजगोपाल (लोक कार्य)- केरल

श्री दत्तात्रेय अंबादास माायलू उर्फ राजदत्त (कला)- महाराष्ट्र

श्री टी. रिनपोचे (अन्य-अध्यात्म)- लद्दाख

श्री प्यारेलाल शर्मा (कला)- महाराष्ट्र

श्री सी. पी. ठाकुर (चिकित्सा)- बिहार

श्री उषा उत्थुप (कला)- पश्चिम बंगाल

श्री विजयकांत (कला)- तमिलनाडु

श्री कुंदन व्यास (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता)- महाराष्ट्र

पद्मश्री (2024) विजेताओं की सूची

पार्बती बरुआ- भारत की पहली महिला महावत

चामी मुर्मु- पर्यावरणविद

संगतनकीमा-मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता

जागेश्वर यादव- सामजिक कार्यकर्ता

गुरविंदर सिंह- दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता

सत्यनारायण बेलेरी- चावल किसान

दुखु मांझी- पर्यावरणविद

के. चेल्लामल- अंडमान का ऑर्गेनिक किसान

हेमचंद मांझी- चिकित्सक

वाई जे लेगो- हर्बल मेडिसिन एक्सपर्ट

सोमान्ना- सामाजिक कार्यकर्ता

एस. बासुमातारी- आदिवासी किसान

प्रेरणा धनराज- प्लास्टिक सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता

उदय विश्वनाथ देशपांडे- अंतरराष्ट्रीय कोच

वाई एम इतालिया- माइक्रोबायोलॉजिस्ट एक्सपर्ट

शांति देवी पासवान और शिवन पासवान- गोदना पेंटर

रतन कहार- लोक गायक

अशोक कुमार विश्वास- टिकुली पेंटर

बालाकृष्णन एस. पी. वी.-कथकली डांसर

उमा माहेश्वरी डी.- महिला हरिकथा एक्सपर्ट

गोपीनाथ स्वैन- कृष्ण लीला गायक

स्मृति रेखा चकमा- शॉल बुनकर

ओमप्रकाश शर्मा- थिएटर कलाकार

नारायरण ई. पी.- लोक नर्तक

भागबत पी.-सबद नृत्य विशेषज्ञ

सनातन रूद्र पाल- मूर्तिकार

बदरप्पन एम - लोक नतर्क

जे. लेपचा - बांस हस्तकला

एम. सासा- पॉटर

गद्दम समैया- थिएटर कलाकार

जानकीलाल- बहरूपिया कलाकार

दसारी कोंडप्पा- वीणा वादक

बाबू राम यादव -पीतल कारीगरी

नेपाल चंद्र सूत्रधार- छऊ मास्क कारीगर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।