Get App

YJHD Re-Release: सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होते ही इस फिल्म ने मचाया धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़

YJHD Re-Release: फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म री-रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 9:40 PM
YJHD Re-Release: सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होते ही इस फिल्म ने मचाया धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़
YJHD एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है

YJHD Re-Release: साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस के दिल में अलग से जगह बनाई है। अब यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

अयान मुखर्जी द्वारा डायेक्शन में बनी 'ये जवानी है दीवानी' 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं नैना तलवार (दीपिका पादुकोण) और कबीर थापर 'बनी' (रणबीर कपूर) के रोल में वापस से बड़े पर्दे पर देखकर फैंन काफी एक्साइटेड है। री-रिलीज में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

री-रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक,दीपिका और रणबीर की फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन 1.2 करोड़ की कमाई की, जो एक री-रिलीज फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' ने री-रिलीज में 1.5 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने री-रिलीज के बाद पहले दो दिनों में कुल 3.60 करोड़ कमाए की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें