Get App

Deepika Padukone Birthday: शादी से पहले इन सेलेब्स पर आया था दीपिका पादुकोण का दिल, क्रिकेटर से लेकर एक्टर भी है शामिल

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 5 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 'ओम शांति ओम' से की थी और इसके बाद उनकी सफलता का सिलसिला लगातार जारी रहा। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दीपिका का नाम किन-किन लोगों के साथ जुड़ चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2025 पर 3:33 PM
Deepika Padukone Birthday: शादी से पहले इन सेलेब्स पर आया था दीपिका पादुकोण का दिल, क्रिकेटर से लेकर एक्टर भी है शामिल
Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण का नाम किन-किन सितारों के साथ जुड़ चुका है

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 'ओम शांति ओम' फिल्म से की थी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीपिका का फिल्मी सफर जितना चर्चा में रहा उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही।

आज भले ही वह रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम क्रिकेटर, बिजनेसमैन और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ जुड़ा था। आइए जानते हैं दीपिका का नाम किन-किन लोगों के साथ जुड़ा था।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि दीपिका रणबीर के प्यार में पूरी तरह से दीवानी थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी अपने शरीर पर बनवा लिया था। लेकिन अफसोस, यह प्यार ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और एक दूसरे को करीब एक साल तक डेट करने के बाद साल 2009 में उनका यह रिश्ता खत्म हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें