Get App

2024 में दीपिका पादुकोण रहीं भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, एक फिल्म के लिए कितना करती हैं चार्ज

Highest Paid Actress of India: कंगना रनौत लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से लेकर 27 करोड़ रुपये तक लेती हैं। हैरानी की बात यह है कि फोर्ब्स की ओर से IMDb की मदद से तैयार की गई लिस्ट में साउथ इंडियन एक्ट्रेस शामिल नहीं हैं। 2024 की टॉप 10 सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ समाप्त होती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 18, 2024 पर 1:07 PM
2024 में दीपिका पादुकोण रहीं भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, एक फिल्म के लिए कितना करती हैं चार्ज
दीपिका और आलिया के पास वर्तमान में कुछ बड़े बजट की फिल्में हैं।

Highest Paid Indian Actress of 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारत में 2024 की सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने आलिया भट्ट, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि फोर्ब्स की ओर से IMDb की मदद से तैयार की गई इस लिस्ट में साउथ इंडियन एक्ट्रेस शामिल नहीं हैं। डेटा के मुताबिक, दीपिका पादुकोण प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से लेकर 30 करोड़ रुपये तक की कथित फीस के साथ भारत में 2024 की सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली एक्ट्रेस के तौर पर उभरी हैं।

उनके बाद एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत हैं। कंगना प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से लेकर 27 करोड़ रुपये तक लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक की कथित फीस के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

कैटरीना, आलिया और करीना कितना लेती हैं पेमेंट

कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर रहीं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह प्रति फिल्म 15 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक लेती हैं। आलिया भट्ट कथित तौर पर 10 से 20 करोड़ रुपये प्रति फिल्म की मांग के साथ पांचवें स्थान पर हैं। लिस्ट में शामिल अन्य नामों की बात करें तो करीना कपूर खान कथित तौर पर प्रति फिल्म 8 करोड़ से लेकर 18 करोड़ रुपये तक, श्रद्धा कपूर प्रति फिल्म 7 करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये तक और विद्या बालन प्रति फिल्म 8 करोड़ से लेकर 14 करोड़ रुपये तक का पेमेंट लेती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें