ट्विटर की पॉलिसीज बेहद निराली हैं। जबसे एलॉन मस्क ट्विटर के हेड बने हैं तबसे यूजर्स को आए दिन नए-नए रूल्स का सामना करना पड़ता है। कभी उनके ब्लू टिक्स हटा दिए जाते हैं तो कभी सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू कर दिया जाता। ट्विटर की इस पॉलिसी के पहले अमिताभ बच्चन भी शिकार हुए थे। उस दौरान बिग बी ने ट्वीट कर ब्लू टिक वापिस मांगा था। दिया मिर्जा के साथ भी बिलकुल कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस का अकाउंट 2010 से वेरिफाइड है। ऐसे में नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।
