Citadel Controversy: प्रियंका चोपड़ा स्टारर Citadel में कैंब्रिज की रानी का किया गया अपमान, एक सीन के दौरान किए गए भद्दे कमेंट

Citadel दुनियाभर में जितनी पॉपुलर हुई है उतनी ही इसकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज में मजाक के नाम पर कैंब्रिज की रानी पर भद्दी टिप्पणी की गई है। 'सिटाडेल' के तीसरे एपिसोड में केट मिडलटन के ऊपर किया गया ये मजाक कहीं फिल्ममेकर्स पर भारी ना पड़ जाए। फिलहाल स्ट्रीमिग प्लेटफॉर्म और एक्ट्रेस की इसपर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अपडेटेड May 21, 2023 पर 3:10 PM
प्रियंका चोपड़ा की सीरीज Citadel में कैंब्रिज की रानी केट मिडलटन का अपमान किया गया

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैली हुई है। अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद प्रियंका 'सिटाडेल' में भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। 'सिटाडेल' एक एक्शन सीरीज है जिसमें दो जासूस अपनी याददाश्त खो बैठते हैं। दोनों अपनी नई जिंदगी  की शुरुआत तो करते हैं लेकिन सामने आती हैं कई चुनौतियां। 'सिटाडेल' को लेकर हाल ही में एक नया विवाद पनपा है। सीरीज पर आरोप ही कि इसमें कैंब्रिज की रानी केट मिडलटन (Kate Middleton) को लेकर भद्दा मजाक किया गया है। 'सिटाडेल' के एपिसोड तीन में काफी लोगों ने ये नोटिस किया है।  Us Weekly Report ने पूरे एपिसोड को लेकर डिटेल में बताया कि कैसे कैंब्रिज की रानी (Duchess of Cambridge) को लेकर भद्दी और गंदी बातें सीरीज में कही गईं।

तीसरे एपिसोड में गंदा मजाक

'सिटाडेल' के तीसरे एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा जो नादिया सिंह का किरदार निभा रही हैं। जो अपने पार्टनर मेसन केन/ कायल कॉनरो को इंस्ट्रक्शंस दे रही होती हैं। नादिया आपराधिक दुनिया के लीडर से ममिलने जा रहे कायल और मेसन को फोन पर ही गाइड कर रही होती हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक सीन आता है जब बाल्दिनों बस्तो (आपाराधिक दुनिया का लीडर) मेसन से पूछता है कि 'चीफ ऑफ आर्म्ड फॉर्सेस इसके अलावा मैं आप मुझसे ये भी पूछ सकते हैं कि कैंब्रिज की रानी के टांगों के बीच में कैसे जाया जाता है।' इस डायलॉग को सुनने के बाद से लगातार मीडिया में खलबली मची हुई है। वहीं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इस पर अपनी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

केट मिडलटन और मेघन मार्केल के बीच कभी थी दोस्ती

प्रियंका चोपड़ा रॉय मेघन मार्केल की बहुत अच्छी दोस्त कही जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ना केवल मेघन के रिलेशनशिप को लेकर प्रेस से भिड़ गई थीं बल्कि यूके में उनकी वेडिंग को भी अटेंड किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी मेघन और केट पक्की दोस्त हुआ करती थीं। मेघन के रॉयल फैमिली से दूर होने के बाद से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। यहां तक की किंग चार्ल्स की ताजपोशी में भी सिर्फ प्रिंस हैरी ही मौजूद थे।

भारत में भी बनेगा 'सिटाडेल' का इंडियन वर्जन


'सिटाडेल' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए भारत में भी 'सिटाडेल' का इंडियन वर्जन निकाला जा रहा है। हॉलीवुड में 'सिटाडेल' में प्रियंका और रिचर्ड नजर आए थे वहीं इंडियन सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल्स निभाएंगे। अभी तक टीम ने किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि स्टोरी लाइनर्स इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। 'द फैमिली मैन' डायरेक्टर राज और डीके इस सीरीज को इंडिया में नए फ्लेवर्स के साथ दिखाएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने राज और डीके की तारीफ करते हुए कहा कि राज और डीके बेहद कमाल के हैं। वो सिटाडेल में इंडियन तड़का लगाएंगे जिसे लेकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं।

केरला स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया कि असली नहीं है उनका नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।