Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour: कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जादू बिखेरने के बाद मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब भारतीय फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोसांझ के दिल्ली में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट के लिए प्री-सेल के दौरान टिकटों के लिए Zomato Live पर फैंस उमड़ पड़े हैं। दिल-लुमिनाती टूर (Dil-Luminati Tour-India) के लिए प्री-सेल मंगलवार (10 सितंबर) को दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें लोगों की भारी दिलचस्पी देखी गई। 'अर्ली बर्ड (early bird)' टिकटें सिर्फ दो मिनट के भीतर ही बिक गईं। फैंस की यह भीड़ स्टार की अपार लोकप्रियता को दर्शाता है।
दिलजीत दोसांझ के बहुप्रतीक्षित दिल-लुमिनाती टूर के लिए प्रीसेलिंग स्पेशल रूप से HDFC पिक्सेल क्रेडिट कार्ड (HDFC Pixel Credit Card) धारकों के लिए उपलब्ध है। इससे वे आम जनता से 48 घंटे पहले टिकट खरीद सकते हैं। इन ग्राहकों के टिकट की कीमतों पर 10% की छूट भी है। इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले फैंस के लिए एक स्पेशल ऑफर है।
'अर्ली बर्ड' डिस्काउंट वाले टिकट दो मिनट में ही बिक गए। सबसे कम कीमत वाला कॉन्सर्ट टिकट की कीमत 1,499 रुपये है, जो सिल्वर (बैठे हुए) सेक्शन के लिए था। इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू हुई। वहीं, गोल्ड (खड़े होने वाले) सेक्शन के टिकटों की कीमत 3,999 रुपये है। बिक्री पोर्टल खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर गोल्ड सेक्शन के टिकट बिक गए।
शुरू में सिल्वर (बैठे हुए) सेक्शन में टिकट 1,499 रुपये में उपलब्ध थे। हालांकि, जैसे-जैसे टिकटों की मांग बढ़ने लगी सिल्वर के लिए कीमत बढ़कर ₹1,999 हो गई। इस बीच, गोल्ड (खड़े होकर) सेक्शन के टिकटों की कीमत में भी भारी वृद्धि देखी गई। शुरुआत में इन टिकटों को 3,999 रुपये में बेचा गया था। लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़कर 5,999 रुपये हो गई।
सिल्वर और गोल्ड सेक्शन के अलावा फैन पिट कैटेगरी में भी टिकटों के लिए मारामारी देखी गई। शुरुआता में इसकी कीमत 9,999 रुपये थी। जैसे-जैसे बिक्री दूसरे चरण में आगे बढ़ी, फैन पिट टिकट की कीमत बढ़ाकर ₹12,999 कर दी गई। आधे घंटे के भीतर सिल्वर (सीटेड) सेक्शन को छोड़कर सभी टिकट कैटेगीर बिक गईं, जिसकी कीमत तब ₹2,499 थी।
12 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
टिकटों की बिक्री 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगी। 10 दिनों तक चलने वाला दिल-लुमिनाती टूर भारत के 10 शहरों में घूमेगा। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य उद्घाटन के साथ होगी। दिल्ली के बाद यह टूर हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी से होते हुए पूरे देश में प्रशंसकों को लाइव परफॉरमेंस का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा।