Get App

Diljit Dosanjh Concert Tickets: दिलजीत दोसांझ के लिए क्रेजी हुए फैंस, सिर्फ 2 मिनट में बिक गए कॉन्सर्ट के सारे टिकट

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की प्री-सेलिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई। प्रीसेलिंग विशेष रूप से HDFC पिक्सेल क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है, जिससे वे आम जनता से 48 घंटे पहले टिकट खरीद सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 6:06 PM
Diljit Dosanjh Concert Tickets: दिलजीत दोसांझ के लिए क्रेजी हुए फैंस, सिर्फ 2 मिनट में बिक गए कॉन्सर्ट के सारे टिकट
Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए लोगों की भारी दिलचस्पी देखी गई

Diljit Dosanjh Dil-Luminati Tour: कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जादू बिखेरने के बाद मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब भारतीय फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोसांझ के दिल्ली में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट के लिए प्री-सेल के दौरान टिकटों के लिए Zomato Live पर फैंस उमड़ पड़े हैं। दिल-लुमिनाती टूर (Dil-Luminati Tour-India) के लिए प्री-सेल मंगलवार (10 सितंबर) को दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें लोगों की भारी दिलचस्पी देखी गई। 'अर्ली बर्ड (early bird)' टिकटें सिर्फ दो मिनट के भीतर ही बिक गईं। फैंस की यह भीड़ स्टार की अपार लोकप्रियता को दर्शाता है।

दिलजीत दोसांझ के बहुप्रतीक्षित दिल-लुमिनाती टूर के लिए प्रीसेलिंग स्पेशल रूप से HDFC पिक्सेल क्रेडिट कार्ड (HDFC Pixel Credit Card) धारकों के लिए उपलब्ध है। इससे वे आम जनता से 48 घंटे पहले टिकट खरीद सकते हैं। इन ग्राहकों के टिकट की कीमतों पर 10% की छूट भी है। इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले फैंस के लिए एक स्पेशल ऑफर है।

'अर्ली बर्ड' डिस्काउंट वाले टिकट दो मिनट में ही बिक गए। सबसे कम कीमत वाला कॉन्सर्ट टिकट की कीमत 1,499 रुपये है, जो सिल्वर (बैठे हुए) सेक्शन के लिए था। इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू हुई। वहीं, गोल्ड (खड़े होने वाले) सेक्शन के टिकटों की कीमत 3,999 रुपये है। बिक्री पोर्टल खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर गोल्ड सेक्शन के टिकट बिक गए।

बढ़ती गई कीमतें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें