वॉल्ट डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म मोआना 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मोआना 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। फिल्म आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी मोआना 2 अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मोआना 2 डिज्नी की 2016 की हिट फिल्म मोआना का सीक्वल है।
