Elvish Yadav ने वर्चुअल नंबर की मदद से सांप का जहर किया था अरेंज, 1200 पन्नों की चार्जशीट में हुए हैरतअंगेज खुलासे

Elvish Yadav के खिलाफ दायर की गई 1200 पन्नों की चार्जशीट में कई घटनाओं का जिक्र हुआ है। जिसमें ये भी बात सामने आई कि एल्विश ने वर्चुअल नंबर की मदद से पार्टीज में सांप का जहर अरेंज करवाया था। नोएडा जेल में बंद एल्विश यादव इन दिनों जमानत पर बाहर हैं।

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 8:45 AM
Elvish Yadav को सांप के जहर के मामले में नई अपडेट्स सामने आई हैं

Elvish Yadav के खिलाफ नोएडा पुलिस ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की एक अदालत में 1,200 पन्नों की चार्जशीट दायर की। चार्जशीट में हुए हैरतअंगेज खुलासों के मुताबिक यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर (Bigg Boss OTT 2 Winner) एल्विश यादव ने रेव पार्टियों (Rave Parties) के लिए सांप के जहर की अरेंजमेंट के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया। सपेरों से कांटेक्ट वर्चुअल फोन नंबर के जरिए किया गया। चार्जशीट के मुताबिक एल्विश (Elvish Yadav Virtual Number) ने अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए वर्चुअल फोन नंबर का उपयोग किया था।

Elvish Yadav की पार्टीज की सारी रूटीन आई सामने

जब एक पार्टी को ऑर्गेनाइज किया जाता था, तो एल्विश यादव वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करके अपने दोस्त विनय को कॉल करते। फिर विनय ईश्वर को गाइड करता, जो सपेरों को सूचित करता। नतीजन, सपेरे अपने सांपों के साथ पार्टी के स्पॉट पर आ जाते थे। पुलिस को विनय की कॉल हिस्ट्री में एल्विश के वर्चुअल नंबर के रिकॉर्ड मिले हैं।

सांपों का जहर कौन निकालता

नोएडा पुलिस ने बताया कि सांपों से जहर निकालने का काम ईश्वर के बैंक्वेट हॉल में होता था। आरोप पत्र में ये भी बताया गया है कि एल्विश यादव सपेरों के संपर्क में थे, जो फिलहाल जेल में बंद हैं। पुलिस अधिकारी विद्या सागर मिश्रा ने NDTV को बताया कि सपेरों से करैत सांप का जहर जब्त किया गया है।

Elvish Yadav जमानत पर बाहर


एल्विश यादव जो पहले नोएडा जेल में बंद था फिलहाल जमानत पर बाहर है। मामला वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के प्रावधानों और  IPC की धारा 120बी के तहत दर्ज किया गया था। नवंबर की शुरुआत में खबर आई थी कि नोएडा सेक्टर 49 में छापेमारी की गई और छापेमारी में पांच कोबरा सांप बरामद किए गए।पता चला कि छापेमारी में नौ अन्य सांपों को भी बचाया गया, जबकि मौके पर सांप का जहर भी मिला। इसके बाद हुई जांच में गिरफ्तार किए गए लोगों ने एल्विश का नाम लिया।

Elvish Yadav: जमानत मिलते ही एल्विश यादव ने शेयर की पहली तस्वीर, कहा- बहुत कुछ दिखा....

Elvish Yadav ने मुनव्वर फारुकी की गिरफ्तारी को लेकर लिखा पोस्ट, बिग बॉस जीतने को लेकर कह दी ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।