Elvish Yadav: जमानत मिलते ही एल्विश यादव ने शेयर की पहली तस्वीर, कहा- बहुत कुछ दिखा....

Elvish Yadav: सांप के जहर मामले में एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। इसके बाद एल्विश घर पहुंचे। उन्होंने सेल्फी शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा। एल्विश यादव ने कहा कि वह ठीक है और उनकी सेहत भी ठीक है। एल्विश यादव ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि समय भले ही न दिखे पर काफी कुछ सिखा जाता है

अपडेटेड Mar 24, 2024 पर 12:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elvish Yadav: एल्विश को जमानत मिलते ही समर्थकों ने जश्न मनाया।

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे और यहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। यूट्यूबर के फैंस इस बात से काफी खुश हैं। बता दें कि कोबरा कांड में नाम आने के बाद एल्विश को गिरफ्तार किया गया था। अब 22 मार्च को एल्विश को जमानत मिली थी। एल्विश नोएडा जेल में बंद थे। एल्विश का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो गाड़ी में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। सेल्फी के साथ उन्होंने सभी फैंस को यह संदेश दिय है कि वो ठीक हैं। सभी का शुक्रिया किया।

एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में हमारी दलील यह थी कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया था। उनसे या उनके दोस्तों से कोई पदार्थ नहीं हासिल किया गया था। जिससे एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन हुआ हो। अदालत ने उन्हें (एलविश यादव) और उनके दो दोस्तों को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

गाडियों के साथ एल्विश यादव ने की फोटो शेयर


एल्विश यादव ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। साथ ही एक सेल्फी भी पोस्ट की है। इसमें वह फैंस को शुक्रिया बोलते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर की गई सेल्फी में कैमरे की तरफ थम्ब्स अप दिखाते हुए एल्विश काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। इसी के साथ एल्विश यादव ने एक और फोटो शेयर किया है। जिसमें वह हमेशा की तरह गाड़ियों के बीच खड़े होकर स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा जो कि हर किसी का ध्यान खींच रहा है। एल्विश ने लिखा- समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है। इसी के साथ एल्विश के समर्थक भी जमकर यूट्यूबर के फोटोज और वीडियो शेयर कर बोल रहे हैं कि सच जीत गया।

समर्थकों में जश्न का माहौल

वहीं इसी बीच जयपुर के युवाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें लोग एल्विश के गाने पर डांस कर रहे हैं और होली मना रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एल्विश के जेल से बाहर निकलने के बाद जयपुर में उनके फैंस ने होली मनाई।

Elvish Yadav सांप जहर मामला, मां की वीडियो आई सामने, हुईं इमोशनल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।