Elvish Yadav सांप जहर मामला, मां की वीडियो आई सामने, हुईं इमोशनल

Elvish Yadav Mother: एल्विश की मां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में वो काफी उदास हैं और रो रही हैं। यूट्यूबर के दोस्त उन्हें हौसला देते नजर आ रहे हैं। दरअसल एल्विश यादव को रेव पार्टीज में सांप और उनका जहर मुहैया करवाने के इल्जाम में न्यायिक हिरास्त में भेजा गया है।

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 3:06 PM
Elvish Yadav की मां अपने बेटे की गिरफ्तारी से बेहद दुखी हैं

Elvish Yadav Mother: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर (Bigg Boss OTT 2 Winner) एल्विश यादव रेव पार्टीज ऑर्गेनाइज करवाने और सांपों के जहर को मुहैया करवाने के मामले में न्यायिक हिरास्त (Elvish Yadav Judicial Custody) में हैं। सोर्स के मुताबिक उन्होंने इस बात को कुबूल भी किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी मां (Elvish Yadav Mother) की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में वो बेहद इमोशनल हैं और बिलख-बिलख कर रो रही हैं। The Khabri ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो शेयर की है। एल्विश (Elvish Yadav Friends) के दोस्त उसकी मां का हौंसला बढ़ाने गए थे।

Elvish Yadav की मां की रोते हुए वीडियो वायरल

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि एक मां का दर्द, मां और बेटे का ये रिश्ता सराहनीय है। एल्विश अपनी मां के बेहद करीब हैं। उनकी मां काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बेटे से दोबारा मिल पाएं। दुआ है कि वो भविष्य में इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर रहें।


एल्विश यादव से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। एल्विश यादव 14 दिनों की न्यायिक हिरास्त में हैं। साथ में गिरफ्तार अन्य पांच ने बताया कि सांप बदरपुर से लाए जाते थे। सपेरों की मदद से सारा इंतजाम किया जाता था। एल्विश यादव पर इल्जाम है कि उन्होंने सांप के जहर का इस्तेमाल अपने फैन बेस को बढ़ाने के लिए किया। साथ ही वो लोगों को यकीन दिलाना चाहते थे कि उनमें कितना स्वैग भरा हुआ है। यूट्यूबर लगातार तरह-तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा बन रहे हैं। कभी किसी की पिटाई कर देना कभी अपने दोस्तों के साथ लोगों को धमकाना। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पर कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल एल्विश यादव का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वो जल्द से जल्द उनके वापस आने की कामना कर रहे हैं।

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, सांप के जहर की सप्लाई के मामले में हुए गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।