Elvish Yadav के खिलाफ नोएडा पुलिस ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की एक अदालत में 1,200 पन्नों की चार्जशीट दायर की। चार्जशीट में हुए हैरतअंगेज खुलासों के मुताबिक यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर (Bigg Boss OTT 2 Winner) एल्विश यादव ने रेव पार्टियों (Rave Parties) के लिए सांप के जहर की अरेंजमेंट के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया। सपेरों से कांटेक्ट वर्चुअल फोन नंबर के जरिए किया गया। चार्जशीट के मुताबिक एल्विश (Elvish Yadav Virtual Number) ने अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए वर्चुअल फोन नंबर का उपयोग किया था।
