सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन टू (Shark Tank India-2) इन दिनों दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। शो में अलग अलग बिजनेस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिंग के तरीकों के चलते इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब इस शो के फिनाले एपिसोड की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी। जी हां फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने (Parul Gulati) शार्क टैंक इंडिया-2 के फिनाले एपिसोड में अपने ब्रांड में फंडिंग के लिए शार्क के सामने पिचिंग की और फंडिंग पाने में भी कामयाब रहीं।
पारुल को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक
शार्क टैंक इंडिया 2 (Shark Tank season 2) के फिनाले एपिसोड में अभिनेत्री पारुल गुलाटी (Parul Gulati) ने जजेस के सामने अपने हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर में फंडिंग के लिए पिचिंग की। पारुल ने अपनी पिचिंग में 2 परसेंट इक्विटी के बदले एक करोड़ रुपये की डिमांड की। उनकी पिच को सुनने के बाद शुगक कॉस्मेटिक्स की विनाती सिंह (Vinita Singh) और कार देखो के अमित जैन (Amit Jain) ने ऑफर देने में इट्रेस्ट जाहिर किया और एक करोड़ के बदले में 3 परसेंट इक्विटी की डिमांड की।
पारुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी
हालांकि पारुल के ब्रांड में फंडिंग को लेकर अमित जैन और विनीता सिंह में खूब जम कर बहस भी हुई। लेकिन बाद में अमित जैन पारुल के बिजनेस में 2 परसेंट इक्विटी के बदले एक करोड़ रुपये इनवेस्ट करने को लेकर राजी हो गए। डील के बाद अपनी खुशी को पारुल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने फैंस के बीच शेयर भी किया है। पारुल ने चेक की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि शार्क टैंक इंडिया में मुझे ये चेक मिला। मैं अपनी खुशी आपके साथ शेयर करना चााहती थी। किसने सोचा था कि मेरा बिजनेस एक दिन 50 करोड़ की वैल्युएशन पर पहुंच जाएगा।