68th Hyundai Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। शो को बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया, जबकि आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने उनके साथ को-होस्ट का काम किया। 27 अप्रैल की शाम को मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंट में इस यादगार समारोह का आयोजन किया गया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)' इस साल की बेस्ट फिल्म बनी हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।
