फिल्ममेकर सुभाष घई मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, टीम ने हेल्थ पर क्या दिया अपडेट

सुभाष घई को कालीचरण, विधाता, हीरो, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक और ताल जैसी प्रतिष्ठित फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में घई की ​डॉक्यू-ड्रामा 'गांधी: ए पर्सपेक्टिव' को दिखाया गया था। कहा जा रहा है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था

अपडेटेड Dec 08, 2024 पर 8:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल ही में सुभाष घई 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हुए थे।

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें बुधवार शाम को सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, बार-बार चक्कर आने, मेमोरी लॉस, बोलने में कठिनाई महसूस होने के बाद अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। लेकिन न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष घई के परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वह ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।

सोर्स के मुताबिक, 'हम हर साल ऐसा करते हैं क्योंकि सभी जांच करना महत्वपूर्ण है। और घई के बिजी शेड्यूल के कारण, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं ताकि डॉक्टर सभी टेस्ट ठीक से कर सकें। वह बिल्कुल ठीक हैं।" घई इस वक्त 79 साल के हैं।

प्रोडक्शन कंपनी का नाम मुक्ता आर्ट्स


सुभाष घई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का नाम मुक्ता आर्ट्स है और यह शेयर बाजारों में लिस्टेड है। घई को कालीचरण, विधाता, हीरो, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक और ताल जैसी प्रतिष्ठित फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। नागपुर में पैदा हुए घई ने रोहतक, हरियाणा में कॉमर्स से ग्रेजुएशन की। उसके बाद सिनेमा में ग्रेजुएशन करने के लिए फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे चले गए।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से बिल्कुल अलग है! को स्टार ने कर दिया बड़ा खुलासा

 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुए थे शामिल

हाल ही में सुभाष घई 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में शामिल हुए थे। IFFI 2024 में उनकी डॉक्यू-ड्रामा 'गांधी: ए पर्सपेक्टिव' को दिखाया गया और इसकी तारीफ की गई। यह एक 30 मिनट की फिल्म है। सुभाष घई का मानना है कि गांधी आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार, मूल्य और सिद्धांत टाइमलेस हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।