दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें बुधवार शाम को सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, बार-बार चक्कर आने, मेमोरी लॉस, बोलने में कठिनाई महसूस होने के बाद अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। लेकिन न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष घई के परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वह ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
