हमले के दौरान सैफ अली खान को कोई नहीं आया बचाने, घर पर मौजूद थें चार मेल वर्कर, पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई पुलिस सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही है। सोमवार देर रात पुलिस ने आरोपी इस्लाम को सैफ के घर लेक जाकर सीन रिक्रिएट किया। वहीं इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर एक चौंकाने वाली खुलासा किया है

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saif Ali Khan Attacked: हमले के दौरान सैफ अली खान को कोई नहीं आया बचाने

Saif Ali Khan Health Update : सैफ अली खान आज यानी 21 जनवरी को अस्पतला से डिस्चार्ज हो जाएंगे। वह ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर्स की एक टीम उन पर नजर बनाए रखे हैं। इससे पहले, बीती रात मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद को सैफ के घर लेकर गई और पूरे सीन को रिक्रिएट करके देखा। 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम सुबह करीब 5.30 बजे चार पुलिस वैन में सैफ अली खान के सतगुरु शरण अपार्टमेंट पहुंची और एक घंटे तक परिसर में रही। पुलिस ने सैफ के घर से कम से कम 19 फिंगरप्रिंट एकत्र किए गए। पुलिस आरोपी को बांद्रा रेलवे स्टेशन भी ले गई, जहां से उसने दादर के लिए ट्रेन पकड़ी थी।

क्राइम सीन हुआ रिक्रिएट

मुंबई पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रिक्रिएटर उन जगहों पर गई, जहां आरोपी हमले के बाद गया था। वहीं इस हमले में पुलिस को एक बेहद ही चौंकान वाली बता का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनके घर में चार पुरूष कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन जब आरोपी ने एक्टर पर हमला किया तो कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। वहीं आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई हमले किए।


हमले के दौरान सैफ को कोई नहीं आया बचाने

मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी खान के बांद्रा पश्चिम अपार्टमेंट में चोरी के इरादे से घुसा था। हमले के समय घर में ऊपर की मंजिल पर चार पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, जब खान पर हमला होने के बाद महिला कर्मचारी चिल्लाईं तो पुरुष कर्मचारी डर गए और उनमें से एक घर के अंदर छिप गया। जब अभिनेता पर हमला हुआ तो बाकी लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश नहीं की। एक्टर के घर काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने हमले के वक्त उन्हें बचाने की कोशिश की और आरोपी को कमरे के अंदर बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार, अगर चारों कर्मचारियों ने हमले के वक्त थोड़ा भी हिम्मत किया होता तो सैफ इस जानलेवा हमले से बच सकते थे।

घर से ऐसे बाहर निकला हमलावर

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने सैफ अली खान के घर के अंदर जाने से पहले सावधानी बरती थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि इमारत में ऊपर जाते समय उसने कोई चप्पल या जूते नहीं पहने थे। हालांकि नीचे उतरते समय उसने जूते पहने हुए थे। मुंबई पुलिस ने अनुमान लगाया कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद सैफ अली खान के बांद्रा वेस्ट अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़ा, फिर सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे के बाथरूम से 11वीं मंजिल पर चढ़ा। बाथरूम की खिड़की पर कोई ग्रिल नहीं थी, इसलिए आरोपी ने डक्ट टेप का उपयोग करके 10वीं मंजिल से पाइप पर चढ़कर हमला किया। हमले के बाद शहजाद को बाहर से आई महिला कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद वह बाथरूम से दसवीं मंजिल पर चढ़कर सीढ़ियों से नीचे भाग गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।