Janhvi Kapoor Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार (18 जुलाई) को उनके पिता बोनी कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जान्हवी को फ़ूड प्वाइजनिंग के गंभीर मामले के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस फिलहाल बेहतर महसूस कर रही हैं और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, न तो जाह्नवी और न ही उनकी टीम ने अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने के बारे में कोई बयान जारी किया है।
बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर काफी शानदार है जिसमें जाह्नवी नेपोटिज्म के आरोपों में उलझीं हुईं नजर आ रही हैं। इस रोमांचक कहानी में जान्हवी ने सुहाना का किरदार निभाया है, जो लंदन दूतावास में अपने महत्वपूर्ण कार्य के दौरान एक विश्वासघाती व्यक्तिगत साजिश में उलझी हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने फिल्म में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। उलझ की कहानी पूरी तरह से देशभक्ति पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी एक यंग डिप्लोमैट सुहाना यानी जाह्नवी कपूर के इर्द- गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म में जाह्नवी सुहाना देश और उनके खिलाफ हो रही साजिश के बीच उलझी नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने 'ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर शेयर किया है। फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में, जाह्नवी ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए विशेष रूप से खास है क्योंकि मैं पहली बार एक राजनयिक की बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रही हूं। यह एक विनम्र और आकर्षक अनुभव रहा है। सुधांशु सरिया के साथ काम करना अविश्वसनीय रूप से समृद्ध करने वाला रहा है। उन्होंने मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। सुहाना का किरदार मजबूत और बहुआयामी है, और मुझे किरदार के कुछ पहलुओं से व्यक्तिगत जुड़ाव महसूस हुआ जिसने मुझे एक प्रामाणिक प्रदर्शन देने में सक्षम बनाया।"
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित उलझ में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं। इस बीच, जान्हवी जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म के लिए ईशान खट्टर के साथ फिर से जुड़ेंगी। 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में अपनी कैरियर की शुरुआत करने वाले दोनों कथित तौर पर नीरज घायवान की आगामी फिल्म में साथ काम करेंगे, जो अक्टूबर 2024 में फ्लोर पर जाएगी। इसमें एक्टर विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिका में होंगे।