Jawan डायरेक्टर एटली ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा, शाहरुख खान से है खास कनेक्शन

Jawan के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया ने 2014 में शादी की थी। एटली ने शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का डायरेक्शन किया है। 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। एटली को जनवरी के महीने में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था

अपडेटेड May 07, 2023 पर 11:00 PM
Jawan के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया इसी साल जनवरी में एक बेटे के माता-पिता बने थे

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान (Jawan)' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) कर रहे हैं। 'जवान' एटली की पहली बॉलीवुड फिल्म है। हाल ही में शाहरुख खान ने 'जवान' की नई डेट की घोषणा की थी। SRK-स्टारर जवान अब 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माता एटली को जनवरी के महीने में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया (Krishna Priya) ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि वे एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि, तब उन्होंने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आखिरकार अब एटली ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है।

एटली ने रविवार को एक मंदिर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बेटे के नाम का ऐलान कर अपने फैन्स को सरप्राइज भी दिया है। एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया ने बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम मीर (Meer) रखा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एटली कुमार और प्रिया मंदिर में एक साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रिया की गोद में बेटा लेटा हुआ है लेकिन उन्होंने उसके चेहरे को हार्ट इमोजी से कवर कर दिया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हां इसका नाम मीर है। अपने लिटिल एंजल का नाम बताकर हमें खुशी हो रही है।'


सबसे पहले एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। हार्ट इमोजी के साथ उसने लिखा, "बधाई डार्लिंग"। एटली के कई अन्य प्रमुख परिचितों ने भी कमेंट बॉक्स में बधाई दी है। इसके अलावा तमाम फैंस की तरफ से भी शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई। एटली और कृष्णा प्रिया ने 2014 में शादी की थी।

शाहरुख खान से है खास कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान (Mir Taj Mohammed Khan) था। इतना ही नहीं, SRK एक गैर-लाभकारी संगठन भी चलाते हैं जो मीर फाउंडेशन (Meer Foundation) के नाम से जाना जाता है। यह संगठन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ-साथ पुरुषों में विनम्रता को बढ़ावा देने की दिशा में काम करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Priya Mohan (@priyaatlee)

एटली कुमार ने शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का डायरेक्शन किया है। 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म पहले 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। बॉलीवुड के बादशाह ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'जवान' को 7 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपने घर 'जलसा' के सामने आने से किया मना, चेतावनी देते हुए बताई ये वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।