सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान (Jawan)' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) कर रहे हैं। 'जवान' एटली की पहली बॉलीवुड फिल्म है। हाल ही में शाहरुख खान ने 'जवान' की नई डेट की घोषणा की थी। SRK-स्टारर जवान अब 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माता एटली को जनवरी के महीने में एक बच्चे का आशीर्वाद मिला था। एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया (Krishna Priya) ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि वे एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि, तब उन्होंने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन आखिरकार अब एटली ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है।
