John Cena Oscar 2024: स्टेज पर बिना कपड़ों के पहुंचे John Cena, हंसी के लगे ठहाके

John Cena Oscar 2024: 1974 में एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान एक नंगा आदमी स्टेज के बीचों बीच से भागकर गया था। ये घटना लोगों को आज भी याद है। जब 96वें ऑस्कर अवॉर्ड में Jimmy Kimmel ने कुछ ऐसा ही अनाउंस किया तो सब दंग रह गए। स्टेज पर जॉन सीना बिना कपड़ों के जा पहुंचे। बाद में उन्हें कपड़े पहनाने के लिए भागते हुए टीम स्टेज पर पहुंची। देखिए कमाल के वीडियोज०

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 9:14 AM
@ayeejuju पर षेयर की गई John Cena की वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

John Cena Oscar 2024: WWE स्टार John Cena 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स से लगातार चर्चा में छाए हुए हैं। जॉन सीना नंगे (John Cena Naked) अनाउंसमेंट करने पहुंच गए। ऑस्कर के सबसे सम्मानित कैटेगरी में से एक के लिए विनर अनाउंस (Best Costume Design) करने पहुंचे जॉन सीना ने कपड़े नहीं पहने थे। 1974 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards Moments) के दौरान अनाउंसमेंट के बीच एक नंगा आदमी स्टेज (Oscar Streaker Running) के बीचों बीच से भागता हुआ गुजरा था। आज भी लोगों के जहन में ये याद जिंदा है। इसे लोग ऑस्कर की हिस्ट्री (Oscar Funny Moment) का सबसे फनी मोमेंट बताते हैं। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

John Cena ने सिर्फ एक कार्ड से ढकी अपनी इज्जत

Oscar अवॉर्ड को होस्ट करते हुए Jimmy Kimmel मजाक में कहते हैं जरा सोचिए कि अभी एक नंगा आदमी स्टेज से दौड़ता हुआ जाए? ये बिलकुल पागलपन नहीं होगा। स्टेज के कोने से जॉन सीना झांकते हुए कहते हैं कि वो नंगे स्टेज के बीच से भागने वाला काम अब करना नहीं चाहते। जॉन सीना ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन अवॉर्ड की अनाउंसमेंट करते हुए स्टेज पर धीरे-धीरे एंट्री की। उनके हाथ में बस एक बोर्ड था जिस पर कॉस्ट्यूम डिजाइन लिखा था। इस बोर्ड से उन्होंने अपने शरीर का नीचे वाला हिस्सा कवर किया था। वो जैसे-तैसे खिसकते हुए स्टेज पर एंट्री कर रहे थे जो देखने में काफी फनी लग रहा था।


John Cena को लेकर दो गुटों में बंटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

हर तरफ सोशल मीडिया पर जॉन सीना का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कोई हंसकर तालियां बजा रहा है तो कोई शर्म से अपनी गर्दन को ऑडिएंस के बीच गड़ाकर बैठा रहा। बार्बी गर्ल जॉन सीना को देखकर जमकर खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बीच बहस छिड़ गई। हालांकि उनके फटाफट कपड़े पहनने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां पूरा एक क्रू भागकर उन्हें ऐतिहासिक ग्रीस के लोगों की तरह स्टाइल कर रहे हैं।

Oscar 2024 Winner List: क्रिस्टोफर नोलान को मिला पहली बार ऑस्कर, सिलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, देखिए पूरी अवॉर्ड लिस्ट

Oscar 2024: 20 नॉमिनीज को दिया जा रहा है 1.4 करोड़ का बैग, जानिए क्या हैं अंदर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।