कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और कॉन्ट्रोवर्सीज का काफी गहरा नाता है। हमेशा खुलकर अपनी बात रखने वाली कंगना रनौत के हालिया कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा है। कंगना ने आरोप लगाया कि "फेमस फिल्मी हस्तियां" व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ऐप (Social Media Apps) को हैक करने के लिए डार्क वेब (Dark Web) का इस्तेमाल कर रही हैं। कंगना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कि कैसे फोन नंबरों के साथ-साथ लोगों के रजिस्टर्ड नाम पर भी फोन कॉल करते समय दिखाई देंगे। एक्ट्रेस ने इस कदम की सराहना की और लिखा, “केंद्र को डार्क वेब के बारे में भी कुछ करना चाहिए।”
डार्क वेब के इस्तेमाल की कही बात
उन्होंने आगे कहा, “कई लोकप्रिय फिल्मी हस्तियां इसकी आदी हो गई हैं, न केवल वहां से गैर कानूनी चीजों का प्रयोग कर रही हैं, बल्कि व्हाट्सएप और ईमेल जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को भी हैक कर रही हैं। अगर वे उन पर कार्रवाई करेंगे तो कई बड़े नाम सामने आएंगे।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी।फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं बल्कि वह निर्देशक के रूप में भी हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री को विष्णु मांचू अभिनीत कन्नप्पा के लिए भी चुना गया है। कंगना ने आर. माधवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह जोड़ी एक पैन इंडिया फिल्म पर काम कर रही है, जिसे एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन विजय कर रहे हैं, जिन्होंने थलाइवी में कंगना को डायरेक्ट किया था।