नहीं चला कंगना रनौत का तीर, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को किया जा रहा ट्रोल

कंगना रनौत को हाल ही में लव कुश रामलीला के खास आयोजन में बुलाया गया था। इस आयोजन में उन्हें रावण के पुतला दहन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि कंगना ने तीर पकड़कर जैसे ही निशाना साधने की कोशिश की तीर वहीं गिर गया। ऐसे में उनकी मदद के लिए लोग भी आगे आए लेकिन एक्ट्रेस धनुष से तीर नहीं साध पाई। कुल मिलाकर लोगों ने अब उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 11:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
@DineshKumarLive की शेयर की गई वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

कंगना रनौत लव कुश रामलीला में रावण का पुतला फूंकने वाली पहली महिला बन गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस दिल्ली में इस खास आयोजन में निशाने पर तीर लगाने में नाकामयाब रहीं। एक्ट्रेस को दशहरे के इस जरूरी आयोजन में बुलाया गया था। मंच पर कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ पहुंची। कंगना ने इस अवसर पर एक खास लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल VK सक्सेना भी मौजूद थे।

एक्ट्रेस ने तीर छोड़ने की ऐसी कोशिश लोगों की निकली हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कंगना रनौत के हाथ में धनुष दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस के आस-पास खड़े लोग उन्हें तीर कैसे चलाना बताते नजर आ रहे हैं। कंगना ने धनुष से तीर छोड़ने की तीन कोशिशें कीं और तीनों बार नाकामयाब रहे। हालांकि कंगना रनौत का जोश फिर भी कम नहीं हुआ और वो जय श्री राम का नारा भी लगाते दिखाई दीं।


Apple 30 अक्टूबर को होस्ट करेगा Scary Fast, नए Mac डिवाइसेस किए जाएंगे लॉन्च

कंगना रनौत हुई ट्रोलिंग का शिकार

लोगों को उनका तीर ना चला पाना काफी शर्मिंदगी से भरा लग रहा है। एक यूजर ने ये भी लिख दिया कि स्टंट और बॉलीवुड की एक्शन क्वीन के साथ ये क्या हो रहा है। लोगों से ये नजारा देखा नहीं जा रहा। लोग बैकग्राउंड से आ रही आवाजों को सुनकर भी काफी खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। वुमेन रिजर्वेशन बिल पास होने की खुशी में दिल्ली की लव कुश रामलीला ने ये पहल की। हर साल इस आयोजन में कोई ना कोई बड़ा VIP गेस्ट या सेलेब का आगमन होता है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।