iPhone बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple ने 24 अक्टूबर को अपने कंज्यूमर्स के लिए एक बेहद जरूरी अनाउंसमेंट की। तीस अक्टूबर को कंपनी एक स्पेशल इवेंट Scary Fast होस्ट करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्युपर्टिनो की टेक जाइंट इस इवेंट में Mac डिवाइसेस की नई रेंज पेश करेगी। ये सभी डिवाइस M3 चिप के साथ रिलीज किए जाएंगे।
जानिए Apple इवेंट की टाइमिंग
Apple का ये इवेंट पैसिफिक टाइम 5pm (8pm EST) अपने सुबह के इवेंट से हटकर शाम को ऑर्गेनाइज होगा। कंपनी की इवेंट वेबसाइट ने Scary Fast का प्रोमो भी लॉन्च कर दिया है। इस प्रोमो में ब्लैक बैकग्राउंड पर एपल का लोगो दिखाई देता है जो बदलकर Mac Finder आइकन में बदल जाता है। इससे ये बात पूरी तरह से कंफर्म हो जाती है कि ये इवेंट मैक प्रोडक्ट्स पर ही है। जून 2023 में एपल ने नई M2 चिप के साथ MacBook Air को लॉन्च किया था। इस मैकबुक की कीमत 1299 डॉलर थी। 2022 में कंपनी ने 13 इंच के MacBook Air को इसी प्रोसेसर के साथ अपग्रेड किया था।
नई चिप के साथ लॉन्च होंगे मैकबुक के प्रोडक्ट्स
Scary Fast इवेंट को पहले से रिकॉर्ड करके बाद में रिलीज किया जाएगा। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार इस बात की घोषणा कर रहे हैं कि एपल 24 इंच के iMac के नए वर्जन को रिलीज कर सकता है। क्योंकि ये प्रोडक्ट अभी भी M1 चिप के भरोसे ही काम कर रहा है। Bloomberg के मार्क गुर्मैन के मुताबिक कंपनी 13, 14 और 16 इंच के MacBook Pro को नई M3 चिप के साथ रिलीज करेगा।
एपल देगी कस्टमर्स को और भी नए सरप्राइज
अभी तक M3 चिप के साथ लॉन्च होने वाले नए वर्जन के लिए किसी भी तरह की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। टेक फॉरम MacRumors के मुताबिक जल्द ही 3 नैनोमीटर M3 चिप के साथ iMac और MacBook Pro मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।