Air Alaska का ऑफ ड्यूटी पायलट बीच हवा में करने लगा प्लेन का इंजन बंद, लगाए गए 167 चार्जेस

Air Alaska के एक पायलट ने बीच हवा में अपनी और अपने साथ यात्रा कर रहे सभी यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। उड़ान के बीच में ही पायलट ने इंजन की फ्यूल सप्लाई बंद कर दी। ऐसे में पायलट के खिलाफ 167 चार्जेस लगाए गए हैं जिसमें से 83 अटेंप्ट टू मर्डर हैं। जानिए क्यों ऐसा करने लगा पायलट-

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 7:53 AM
44 साल के जोसफ डेविड एमर्सन Seattle एयर अलास्का के पायलट हुए गिरफ्तार।

एयर अलास्का के ऑफ ड्यूटी पायलट पर 167 चार्जेस लगाए गए हैं जिसमें से 83 यात्रियों के मर्डर की कोशिश के लिए अटेंप्ट टू मर्डर के चार्जेस हैं। दरअसल पायलट ने हवा के बीच में ही इंजन बंद करने की कोशिश की जिस वजह से उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। 44 साल के जोसफ डेविड एमर्सन Seattle से सैन फ्रांसिसकों की ओर फ्लाइट से जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने बीच में ही इंजन की फ्यूल सप्लाई को बंद करने की कोशिश की। फ्लाइट को बाद में पोर्टलैंड डायवरेट किया गया जहां उन्हें अरेस्ट किया गया।

लगाए गए कई तरह के इल्जाम

83 अटेंप्ट टू मर्डर के अलावा पायलट के खिलाफ 83 लापरवाही और जिंदगी खतरे में डालने के, इसके साथ ही एयरक्राफ्ट को खतरे में डालने का भी एक चार्ज लगा है। फ्लाइट की ऑडियो रिकॉर्डिंग्स को भी सुना गया। अथॉरिटीज के मुताबिक सभी यात्री फ्लाइट से बाहर सुरक्षित आ गए हैं। अलास्का एयरलाइन ने बताया की वो मामले की जांच कर रहे हैं, सभी से पूछताछ की जा रही है।

DMRC ने भी हवा की खराब होती सेहत पर उठाया यह बड़ा कदम, 25 अक्टूबर से चलाई जाएंगी 40 एक्स्ट्रा मेट्रो ट्रेनें

सभी यात्रियों की जान को डाला खतरे में

नियमों के मुताबिक एक ऑफ ड्यूटी पायलट दूसरे पायलट की परमिशन से कॉकपिट जंप सीट की मदद लेकर उड़ान भर सकता है। बता दें कि एमर्सन ने 2001 में अलास्का एयरलायंस को एक फर्स्ट ऑफिसर के रूप में ज्वाइन किया था और बाद में पायलट बने। इस केस में एमर्सन के पड़ोसियों के बयान भी सामने आए। सबका यही कहना है कि वो इस खबर के सामने आने के बाद से हैरान हैं। वो यकीन भी नहीं कर सकते कि वो ऐसा कुछ करने की कोशिश कर सकता है। बता दें एमर्सन की पत्नी एक स्विमिंग कोच हैं। पूरे करियर के दौरान उनका पायलट का लाइसेंस कभी भी ना ही सस्पेंड हुआ है ना ही उन्हें ड्यूटी से निकाला गया है। उनकी लाइफ की ये ऐसी पहली घटना है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।