Kiara Advani Fees: Farhan Akhtar डॉन 3 (Don 3) के लिए अपनी स्टारकास्ट फाइनल कर चुके हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh Don) का लुक रिवील करने के बाद अब कियारा आडवाणी के भी फिल्म में होने की बात सामने आई है। Don की इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने काफी बड़ी रकम मांगी है। लगातार अपनी परफॉर्मेंसेस से सबका दिल जीतने वाली कियारा ने फिल्म के लिए 13 करोड़ की मांग रखी है। Bollywood Hungama के मुताबिक एक्ट्रेस ने War 2 से भी ज्यादा पैसे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Movie) के साथ काम करने के लिए चार्ज किए हैं। Don 3 बाकि दो फिल्मों के मुकाबले काफी महंगी है। इस फिल्म को बनाने का बजट कुल 275 करोड़ है।
Kiara Advani की फीस को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने वॉर 2 से भी 50 प्रतिशत ज्यादा पैसा डॉन 3 के लिए चार्ज किया है। हालांकि इस रकम को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आ पाई है। War 2 में कियारा आडवाणी ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।
कियारा आडवाणी करना चाहती हैं हटकर रोल
कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों की च्वाइस में करने चलीं बदलाव
कियारा आडवाणी ने ABP न्यूज को अपडेट देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैं कुछ अलग करना चाहती थी। यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसे करने के लिए मैं एक्साइटेड थी। मेरा मन था कि मैं वाइब बदलूं और जिस तरह से मुझे अब तक देखा गया है उससे हटकर कुछ करूं। एक एक्टर के रूप में, आप लगातार अलग-अलग किरदारों में कदम रख रहे हैं। फिल्म डॉन 3 के लिए मैं काफी तैयार हूं। इस फिल्म के जरिए मुझे ऐसा करने का समय मिल गया है। मैंने कभी कोई एक्शन फिल्म नहीं की। मेरे पास ये खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।