रणवीर सिंह ने Lakshdweep-Maldives के मुद्दे के बीच भारतीय द्वीपों को किया प्रमोट

सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल पीएम मोदी के लक्षद्वीप घूमने के आग्रह वाली पोस्ट पर मालदीव के तीन नेताओं ने कई आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। इसी बीच कई सेलेब लक्षद्वीप को प्रमोट करते हुए भी नजर आ रहे हैं-

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लक्षद्वीप घूमने और भारतीय द्वीपों की सैर की गुजारिश करते सेलेब्स

एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में लोगों को भारतीय द्वीपों और भारत के रिच कल्चर को एक्सप्लोर करने की गुजारिश की। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रणवीर सिंह लिखते हैं कि 2024 का ये साल आइए हम भारत के कल्चर को और एक्सप्लोर करें। हमारे देश में बीचेस से लेकर कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो  एक्सप्लोर की जानी चाहिए। चलो इंडिया भारतीय द्वीप देखें, चलो भारत देखें। रणवीर सिंह का ये पोस्ट पीएम मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद सामने आया है।

रणवीर सिंह ने किया पोस्ट


सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भाईजान सलमान खान ने भी पोस्ट लिखा और कहा कि अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लक्षद्वीप के इन साफ-सुथरे द्वीपों पर देखना बेहद कूल है और सबसे बेस्ट पार्ट ये है कि ये हमारे इंडिया में है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी सिंंधुदुर्ग की अपनी मेमोरीज को हाइलाइट किया और भारत के खूबसूरत बीचेस की जमकर तारीफ की। 250 से भी ज्यादा दिन हो गए हैं जब मैंने अपना 50 वां जन्मदिन सिंधुदुर्ग में सेलिब्रेट किया था। अतिथि देवो भव, हमारे पास कितना कुछ है एक्सप्लोर करने के लिए।

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' से सिर्फ 50 दिन में जुड़े 11 करोड़ लोग, PM मोदी ने लाभार्थियों से की बातचीत

मालदीव के नेताओं से किया आग्रह

सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव्स लागातर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल पीएम मोदी के लक्षद्वीप घूमने के आग्रह वाली पोस्ट पर मालदीव के तीन नेताओं ने कई आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सदस्य और मालदीव सीनेट के सदस्य जाहिर रमीज ने तो यहां तक कह दिया था कि बढ़िया कदम है, पर हमसे मुकाबला करने की बात भ्रामक है। भारतीय इतने साफ कैसे हो सकते हैं। उनके कमरों से कभी ना जाने वाली बदबू बड़ी रुकावट है।’’ बस तभी से सोशल मीडिया की सेना उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।