Kiara Advani Fees: Farhan Akhtar डॉन 3 (Don 3) के लिए अपनी स्टारकास्ट फाइनल कर चुके हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh Don) का लुक रिवील करने के बाद अब कियारा आडवाणी के भी फिल्म में होने की बात सामने आई है। Don की इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने काफी बड़ी रकम मांगी है। लगातार अपनी परफॉर्मेंसेस से सबका दिल जीतने वाली कियारा ने फिल्म के लिए 13 करोड़ की मांग रखी है। Bollywood Hungama के मुताबिक एक्ट्रेस ने War 2 से भी ज्यादा पैसे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Movie) के साथ काम करने के लिए चार्ज किए हैं। Don 3 बाकि दो फिल्मों के मुकाबले काफी महंगी है। इस फिल्म को बनाने का बजट कुल 275 करोड़ है।
