Get App

Laapataa Ladies से पहले ये भारतीय फिल्में भी Oscars में कर चुकी हैं एंट्री, देखें नामांकन और विजेताओं की पूरी लिस्ट

Laapataa Ladies for oscar 2025: मार्च में रिलीज हुई "लापता लेडीज" 2001 में ग्रामीण भारत में दो दुल्हनों की दिल छू लेने वाली कहानी है जिनकी एक ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है। फिल्म का निर्माण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज ने किया है

Akhileshअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 6:45 PM
Laapataa Ladies से पहले ये भारतीय फिल्में भी Oscars में कर चुकी हैं एंट्री, देखें नामांकन और विजेताओं की पूरी लिस्ट
Laapataa Ladies for oscar 2025: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 में भेजा गया है

Laapataa Ladies for oscar 2025: 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' ने बताया कि किरण राव की 'लापता लेडीज' को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है। पितृसत्ता पर हल्के-फुल्के व्यंग्य से भरपूर इस हिंदी फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है। इनमें बॉलीवुड की हिट फिल्म 'एनिमल', मलयालम की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'अट्टम' और कान फिल्म महोत्सव की विजेता 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म कैटेगरी में शामिल होने की दौड़ में 29 फिल्मों में हिंदी फिल्म 'श्रीकांत', तमिल फिल्म 'वाजहाई' और 'तंगलान' तथा मलयालम फिल्म 'उल्लोझुक्कु' थीं। मार्च में रिलीज हुई "लापता लेडीज" 2001 में ग्रामीण भारत में दो दुल्हनों की दिल छू लेने वाली कहानी है जिनकी एक ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है। फिल्म का निर्माण किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज ने किया है।

ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट

अब तक 10 भारतीयों को ऑस्कर मिल चुका है। भानु अथैया (Bhanu Athaiya) ने साल 1982 में 'गांधी' फिल्म में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए पुरस्कार जीता था। जबकि आखिरी पुरस्कार कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा ने अपनी डॉक्यूमेट्री फिल्म 'एलीफ़ेंट व्हिस्परर्स' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें