Get App

Aparna P Nair: मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर ने की खुदकुशी! अपने घर में फंदे से लटकी पाई गईं

Aparna P Nair Dead: दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा पी नायर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। नायर अपने घर पर फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय एक्ट्रेस गुरुवार रात तिरुवनंतपुरम के करमना के पास अपने घर में अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं

Akhileshअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 2:04 PM
Aparna P Nair: मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर ने की खुदकुशी! अपने घर में फंदे से लटकी पाई गईं
Aparna P Nair Dead: पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा पी नायर (Aparna P Nair found dead) ने कथित तौर पर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। नायर अपने घर पर फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय एक्ट्रेस गुरुवार रात तिरुवनंतपुरम के करमना के पास अपने घर में अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं। बाद में अपर्णा के शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना निजी अस्पताल द्वारा मिली जहां उन्हें ले जाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमें अस्पताल ने घटना की सूचना दी थी और इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।" अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें