ATF Price Hike: एयलाइंस कंपनियों को बड़ा झटका, ATF के दाम में भारी इजाफा, हवाई सफर हो सकता है महंगा

ATF Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेल फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। जेट फ्यूल को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कहा जाता है। ये नए रेट आज 1 सितंबर से लागू होंगे। इसमें 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर 2022 के बाद से एटीएफ की कीमतें हाई लेवल पर पहुंच गईं हैं

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 10:46 AM
ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में अगस्त महीने में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी

ATF Price Hike: एविएशन टरबाइन फ्यूल के कीमतों में आज से भारी बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी कीमतों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके दाम दिसंबर 2022 के बाद से हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल के दाम 1.12 लाख रुपये किलो लीटर हो गए हैं। पिछले 2 महीने से अब तक करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में फेस्टिव सीजन के मौके पर हवाई सफर भी महंगा हो सकता है। यह लगातार तीसरे महीने में बढ़ोतरी की गई है।

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में ATF के दाम 20,295.2 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ गए हैं। इसके दाम 1.12 लाख रुपये से ज्यादा हो चुके हैं। दिल्ली में हवाई ईंधन या जेट फ्यूल के रेट बढ़कर 1,12,419.33 रुपये प्रति किलोलीटर तक जा चुके हैं।

लगातार तीसरे महीने जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा


तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने जेल फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। 1 अगस्त को जेट फ्यूल की कीमतों में 8.5 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की गई थी। उस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम 7,728,38 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 98,508.26 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गईं थी। जुलाई को जेट फ्यूल की कीमतों में 1.165 यानी 1,476.79 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ग्लोबल लेलवल पर, जेट ईंधन की कीमतों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती की वजह से बढ़ी हैं। ऐसे में जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई।

LPG Cylinder Price: फेस्टिव सीजन में LPG गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, जानिए अब कितने रुपये देना होगा

जानिए अपने शहर में ATF के दाम

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एटीएफ के दाम बढ़कर 1,05,222.13 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं जो कि इससे पहले 92,124.13 रुपये पर थे।

कोलकाता

कोलकाता में एटीएफ के दाम बढ़कर 1,21,063.83 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं। पहले ये 1,07,383.08 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे।

चेन्नई

चेन्नई में एटीएफ के दाम बढ़कर 1,16,581.77 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं। इसके पिछले दाम 1,02,391.64 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे।

जानिए क्या है ATF

जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की जरूरत विमानों को चलाने में जरूरत पड़ती है। इसका प्रयोग जेट और टर्बो-प्रॉप इंजन वाले विमान को पावर देने के लिए किया जाता है। यह एक विशेष प्रकार का पेट्रोलियम आधारित ईंधन है। एटीएफ दिखने में रंगहीन और स्ट्रा की तरह होता है। ज्यादातर कमर्शियल विमानन कंपनियां ईंधन के तौर पर जेट ए और जेट ए-1 ईंधन का इस्तेमाल करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।