बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में व्हाइट गाउन में एंट्री ली। इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग (Prabal Gurung) ने डिजाइन किया है, जिसे 100,000 मोतियों से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो 'मेड इन इंडिया' हो। बता दें कि आलिया ने पहली बार मेट गाला डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलिया के लुक के साथ उनके खूबसूरत गाउन की खूब चर्चा हो रही।
बता दें कि मेट गाला 2023 का आयोजन 1 मई को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। यह कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एग्जीबिशन 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी (Karl Lagerfeld: A Line of Beauty)' के उद्घाटन का जश्न मनाता है।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेट गाला की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, "मै कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेंटिक हो (हेलो, पर्ल्स) और भारत में बना हुआ हो। प्रबल गुरुंग ने इसे पूरी मेहनत और प्यार के साथ 100,000 मोतियों से बनाया है। अपने पहले मेट में यह पहनकर में गौरवांवित महसूस कर रही हूं।"
बता दें कि हर साल इस रेड कार्पेट पर अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से शामिल होते हैं। इस दौरान दर्शकों यहां सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेट गाला फैशन, मशहूर हस्तियों और पॉप कल्चर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है।
मेट गाला एक ऐसा इवेंट है, जिसका रेड कार्पेट फैशन पूरी दुनिया में चर्चे में रहता है। ऐतिहासिक रूप से ये इवेंट मई के पहले सोमवार को होता है। यानी कि देखा जाए तो 2023 का मेट गाला सोमवार यानी 1 मई को था। मेट गाला मेट को मेट बॉल के रूप में भी जाना जाता है। इस इवेंट को कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला के रूप में भी जाना जाता है।
यह गाला इवेंट न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन 'म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' को डेडिकेटेड एक फंडरेजर है। इस इवेंट के लिए हर साल मेट के साथ मिलकर काम करती हैं। यह भी कहा जाता है कि वही डिसाइड करती हैं कि हाई-प्रोफाइल मेहमान कौन से डिजाइनर के कपड़े पहनते हैं, और किन गेस्ट्स को इसके लिए चुना जाता है।