Met Gala 2023: हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला में शिरकत की। इस फेमस इवेंट में कपल ने शो के रेड कार्पेट पर कपड़ो की ट्विनिंग करते हुए ब्लैक एंड वाइट कलर का आउटफिट चुना। दोनों की ट्यूनिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। मेट गाला को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एक मई को आयोजित किया गया था। बता दें कि एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल ( Citadel)' के लिए शानदार फीडबैक मिल रहा है।
