Get App

राखी सावंत को जबरन KISS करने के मामले में हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, FIR रद्द करने की लगाई गुहार

एक्ट्रेस राखी सावंत को कथित तौर पर जबरदस्ती किस करने के मामले में सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज होने के 17 साल बाद मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। मीका ने अब कोर्ट से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करने की मांग की है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 11, 2023 पर 6:15 PM
राखी सावंत को जबरन KISS करने के मामले में हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, FIR रद्द करने की लगाई गुहार
मीका सिंह ने हाई कोर्ट से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करने की मांग की है

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का 'किस (KISS)' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। राखी सावंत को कथित तौर पर जबरदस्ती किस करने के मामले में सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज होने के 17 साल बाद मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। मीका ने अब कोर्ट से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह ने राखी सावंत को कथित तौर पर जबरन किस करने के 17 साल पुराने मामले को रद्द करने के लिए सोमवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मीका सिंह की याचिका में दावा किया गया है कि 2006 के इस मामले को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि आरोपी और शिकायतकर्ता ने अपने मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। यह याचिका सोमवार को जस्टिस एएस गडकरी और जस्टिस पीडी नाइक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई।

राखी और मीका के वकीलों ने कोर्ट में क्या कहा?

राखी के वकील आयुष पासबोला ने अदालत को बताया कि FIR रद्द करने की सहमति से संबंधित हलफनामा हाई कोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में गुम हो गया और इसलिए उसका पता नहीं चल सका। पीठ ने इसके बाद उन्हें अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें